फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों की जिद कहा, 'मोदी की नीति सफल नहीं होने देंगे'

Thu, 23 Jul 2015 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ बुधवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। जगह-जगह प्रधानमंत्री मोदी के पुतले फूंके तो कई जगह धरना व प्रदर्शन किया। लखनऊ में कांग्रेस ने रैली निकाली।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा, पार्टी के कार्यकर्ता किसानों से जमीन हड़पकर पूंजीपतियों को देने की नीति को सफल नहीं होने देंगे।

राजधानी से ही सटे पिपरसंड में भी मोदी का पुतला फूंका गया। रैली में शामिल वाहनों पर कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के कामकाज पर चुटीली टिप्पणियों वाले वाक्य व चित्र बना रखे थे।

रैली का प्रारंभ ज्योतिबा फूले पार्क से हुआ। प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के नेतृत्व में रैली डालीगंज, कैसरबाग चौराहा, बापू भवन, बर्लिंगटन होते हुए रवीन्द्रालय पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण बिल से छिनेगी किसानों की रोजी-रोटी

खत्री व जोशी ने कहा कि मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण कानून में बदलाव कर जो कानून लागू करना चाहती है, उससे किसानों की रोजी-रोटी छिन जाएगी।

आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कानून बदल रही है। कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान शेर की तरह दहाड़ने वाले मोदी शिवराज चौहान, वसुंधरा राजे, रमन सिंह के घोटालों पर चुप्पी साधे हैं।

प्रदेश सरकार पर भी हमला
खत्री ने प्रदेश सरकार पर भी हमला बोला। कहा कि सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूरी तरह विफल है। प्रदेश में गुंडाराज है, जिससे जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें