फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संभल हिंसा के विरोध में मौन धरने पर बैठे कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता, राहुल की अपील- सुप्रीम कोर्ट दखल दे

Mon, 25 Nov 2024 02:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

संभल हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए कांग्रेस ने मौन रहकर प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मामले में सुप्रीम कोर्ट से दखल देने की अपील की है।
विज्ञापन
मौन पर बैठै कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल जिले में हुई हिंसा के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय पर मौन रहकर प्रदर्शन किया और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रदेश अध्यक्ष ने पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और फिर मौन धरने पर बैठे। बता दें कि हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई व कई घायल हो गए हैं। मौत का कारण पुलिस फायरिंग बताया जा रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने मामले में राज्य सरकार पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। संभल हिंसा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर बयान देकर कहा कि संभल, उत्तर प्रदेश में हालिया विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपात और जल्दबाज़ी भरा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा और फायरिंग में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रशासन द्वारा बिना सभी पक्षों को सुने और असंवेदनशीलता से की गई कार्रवाई ने माहौल और बिगाड़ दिया और कई लोगों की मृत्यु का कारण बना - जिसकी सीधी जिम्मेदार भाजपा सरकार है।

ये भी पढ़ें - यूपी: सात फीसदी वोटों में सिमट गई यूपी में राज करने वाली बसपा, 2012 के बाद से हर चुनाव में सिकुड़ता रहा जनाधार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा नेता अपर्णा यादव ने संभल बवाल पर दिया बयान, गुंडई बर्दाश्त नहीं करेगी योगी सरकार
विज्ञापन


भाजपा का सत्ता का उपयोग हिंदू-मुसलमान समाजों के बीच दरार और भेदभाव पैदा करने के लिए करना न प्रदेश के हित में है, न देश के। मैं सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर न्याय करने का अनुरोध करता हूं। मेरी अपील है कि शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। हम सबको एक साथ जुड़ कर यह सुनिश्चित करना है कि भारत सांप्रदायिकता और नफरत नहीं, एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े।

सर्वे के लिए पहुंची टीम और हो गया बवाल
संभल शहर की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए दाखिल वाद के आधार पर सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर की टीम पहुंची तो संभल में बवाल हो गया। रविवार सुबह अचानक टीम के आने पर जुटी भीड़ मस्जिद में दाखिल होने कोशिश करने लगी। रोकने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। हिंसक हुई भीड़ ने सीओ की गाड़ी समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी और आग लगा दी। इसी बीच फायरिंग भी शुरू हो गई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। बवाल में घिरकर पांच लोगों की मौत हो गई। कई अधिकारियों समेत दर्जनों लोग घायल हुए हैं। तनाव को देखते हुए संभल में इंटरनेट सेवा और स्कूल बंद कर दिए गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें