सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, चमरौआ व बिलासपुर (रामपुर) और फतेहपुर समेत काफी सीटों पर भी संबंधित नेताओं को इशारा कर दिया गया है। रायबरेली के बागी विधायक राकेश सिंह और अदिति सिंह के स्थान पर भी मजबूत उम्मीदवारों को तलाशा जा रहा है।
वहीं, शेष पांचों विधायक अपनी-अपनी सीटों से पर पुन: भाग्य आजमाएंगे। पार्टी हाईकमान ने अपनी इस रणनीति को सार्वजनिक न करने का निर्देश दिया है। इसलिए कोई भी नेता इस संबंध में आधिकारिक बयान नहीं दे रहा है।