फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने घोषणापत्र पर शुरू किया काम, पहली बैठक में योजना तैयार

Sun, 14 Feb 2021 11:42 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस घोषणापत्र कमेटी की बैठक में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी घोषणापत्र कमेटी की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में हुई। घोषणापत्र कमेटी की बैठक में आए प्रतिनिधियों से उनकी क्षेत्र से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही लिखित और मौखिक सुझाव भी लिए गए।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस घोषणापत्र को तैयार किया जाएगा। इसमें प्रत्येक क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान के बारे में बताया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व प्रभारी संगठन वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि घोषणापत्र कमेटी की प्रथम बैठक हुई है। आने वाले समय में इस प्रकार की कई और बैठकें आयोजित होंगी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी का घोषणामत्र अपनी मुकम्मल शक्ल लेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में तैयार होने वाला यह जनता का घोषणापत्र होगा। इसमें समाज के हर तबके के सवालों को शामिल करते हुए उनका समाधान भी मौजूद रहेगा।

बैठक में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और अमिताभ अनिल दुबे समेत प्रदेश कांग्रेस के फ्रंटल संगठन, विभाग और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी संगठनों से भी लिया फीडबैक

सलमान खुर्शीद और कमेटी के अन्य सदस्यों ने विभिन्न राजकीय, स्वशासी, स्वायत्तशासी, आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मचारी संगठनों से वार्ता की।

इनमें प्रमुख रूप से शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवहन, संचार निगम, केंद्रीय कर्मचारी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, बीएनए कर्मचारी यूनियन, कृषि, पंचायत, संविदा कर्मचारी यूनियन, नगर निगम, मनरेगा संविदा कर्मचारी संघ समेत बैठक में करीब 69 संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनसे उनकी समस्याओं के बाबत फीडबैक भी लिया गया।

बता दें कि यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। किसान आंदोलन को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पश्चिमी यूपी के कई जिलों में पंचायतों को संबोधित कर चुकी हैं। कांग्रेस किसान आंदोलनों के सहारे यूपी मे सत्ता वापसी का सपना देख रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें