फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागी विधायक अदिति का सोनिया गांधी पर हमला, कहा- जीतने के बाद जो नजर आए क्या फायदा ऐसे नेता का

Sun, 07 Feb 2021 08:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह व सांसद सोनिया गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रायबरेली की सदर विधायक अदिति सिंह ने उन जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोला है, जो जीतने के बाद जनता के बीच नहीं आते हैं और न ही उनका हालचाल लेते हैं। उन्होंने अपरोक्ष रूप से जिले की सांसद सोनिया गांधी पर हमला बोला, लेकिन उनका नाम नहीं लिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक या फिर पार्षद ही क्यों न हो, सभी को जनता का ख्याल रखने के साथ उनके वोटों की कीमत चुकानी चाहिए। ऐसे नेता भी हैं, जो जीतने के बाद क्षेत्र में दिखाई नहीं पड़ते। ऐसे नेतृत्व का क्या फायदा।

सदर विधायक ने यह बात कोचिंग मैनजर्स के एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने सोनिया गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि जनता ने जिस जनप्रतिनिधि को साढ़े तीन लाख वोटों से जिताया। आज वही उनके बीच नहीं पहुंच रहा है। वह हर उस जनप्रतिनिधि की इज्जत करती हैं, जो जीतने के बाद जनता के बीच जाकर उनका हालचाल लेता है। इसमें पार्टी लाइन जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेताओं की जिम्मेदारी है कि वह जनता का दुख दर्द सुनें और उनका ख्याल रखें। विधायक ने बताया कि वह भी किसी न किसी कार्य से व्यस्त रहती हैं, लेकिन जनता के बीच जाना नहीं भूलती। जिस जनता ने उनको एक-एक वोट देकर जिताया है, उसके बीच जाना उनका दुख दर्द सुनना, हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इसी तरह हर नेता को अपनी जनता का भरपूर ख्याल रखना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें