फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केंद्रीय मंत्री की फोटो से छेड़छाड़ करने वाले कांग्रेस के नेता ने मांगी माफी

Tue, 12 Mar 2024 12:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महिला केंद्रीय मंत्री की फोटो से छेड़छाड़ कर एक्स पर पोस्ट करने के मामले में नामजद आरोपी कांग्रेस के नेता अरुणेश यादव ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर माफी मांगी है। अरुणेश के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया साइट एक्स पर डॉ. अरुणेश यादव के एकाउंट (yadavarunesh) से महिला केंद्रीय मंत्री की एक आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की गई थी। शुरुआती जांच में पता चला कि फोटो से छेड़छाड़ की गई है। इसी आधार पर दरोगा ने तहरीर देकर अरुणेश पर एफआईआर दर्ज कराई थी। संबंधित एक्स एकाउंट की जब पुलिस ने तफ्तीश की तो पता चला कि आरोपी अरुणेश कांग्रेस का नेशनल मीडिया इंचार्ज व प्रवक्ता है।
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पोस्ट डिलीट करा दी गई थी। आरोपी अरुणेश यादव ने सोमवार को अपने एक्स एकाउंट से पोस्ट करते हुए महिला केंद्रीय मंत्री की छेड़छाड़ की गई फोटो गलती से पोस्ट किए जाने और पोस्ट के बारे में पता चलते ही उसे डिलीट करने की बात लिखी। अंत में उन्होंने अपनी पोस्ट को लेकर माफी मांगी। साइबर क्राइम थाने की तरफ से आरोपी अरुणेश यादव को पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें