फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कब्रिस्तान पर कब्जे का प्रयास, विरोध में पुलिस चौकी घेरी

Tue, 12 Mar 2024 12:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के महिपतमऊ में सोमवार को कुछ लोगों ने कब्रिस्तान पर ट्रैक्टर चलवाकर जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। इसके विरोध में एक समुदाय के सैकड़ों लोग जुट गए और अंधे की चौकी की पुलिस चौकी का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन

महिपतमऊ निवासी मोहम्मद ताहिर के मुताबिक गांव के बाहर कब्रिस्तान है। सोमवार दोपहर गांव के ही महेश रावत, विष्णु, राम सिंह, लोकई सहित अन्य लोग ट्रैक्टर चलाकर कब्रिस्तान से रास्ता बनाकर जमीन पर कब्जा कर रहे थे। यह देख जब लोगों ने विरोध जताया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। मामला बढ़ता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए।
कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे की खबर फैलने पर सैकड़ों लोग जुट गए और अंधे की चौकी स्थित पुलिस चौकी का आधे घंटे तक घेराव कर हंगामा किया। दुबग्गा इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा के मुताबिक गांव के ही महेश रावत की करीब नौ बीघा जमीन कब्रिस्तान के पीछे है, जिसका कोई रास्ता नहीं है। महेश रास्ता निकालने के लिए कब्रिस्तान के कुछ हिस्से की जमीन पर कब्जा करने के लिए ट्रैक्टर से मिट्टी की पटान करा रहे थे। मामले में एफआईआर दर्ज कर विष्णु और राम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की रिपोर्ट एसडीएम सदर को भेजी गई है। चौकी के घेराव की बात गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें