फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता उदित राज ने जजों की नियुक्ति पर दिया आपत्तिजनक बयान

Wed, 23 Dec 2020 05:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उदित राज (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कांग्रेस नेता उदित राज ने लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित किसान महापंचायत में विवादित बयान दिया है। उन्होंने जजों की नियुक्ति पर आपत्तिजनक टिप्प्णी की और कहा कि इन परिस्थितियों में न्याय नहीं मिल सकता है। हालांकि, बाद में उन्होंने ये भी कहा कि यह मेरा निजी बयान है और मैं इस पर संसद में भी बोल चुका हूं।

विज्ञापन


उन्होंने सीबीआई और ईडी सहित केंद्रीय एजेंसियों पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। कहा कि इन एजेंसियों की मदद से विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है।

महापंचायत में उदित राज ने राहुल गांधी को एक समझदार नेता बताया। कहा कि कोरोना को लेकर उन्होंने पहले ही चेतावनी दे दी थी और निजीकरण पर भी सवाल उठाए थे।
विज्ञापन


उदित राज ने कहा कि राहुल गांधी किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं जबकि सपा व बसपा नेता मौन हैं।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि जब किसानों के आगे गोरे अंग्रेजों को झुकना पड़ा तो भाजपा सरकार की क्या बिसात है। इसी तरह के कानून अंग्रेज भी अपने शासनकाल में लेकर आए थे लेकिन किसानों के कड़े प्रतिरोध के बाद उन्हें पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन


महापंचायत में एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें