फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में राहुल गांधी: नौ सड़कों का किया लोकार्पण, शहीद चौक का भी उद्घाटन किया

Tue, 05 Nov 2024 01:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को रायबरेली पहुंचे जहां उन्होंने कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने जिले में नौ नई सड़कों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दिशा की बैठक में शामिल हुए। इससे पहले वह लखनऊ-रायबरेली सीमा पर बने चुरुवा हनुमान मंदिर सुबह 10.09 बजे पहुंचे। जहां उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए और बछरावां पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सुबह 10.45 बजे वह रायबरेली शहर पहुंचे जहां फिरोज गांधी डिग्री कालेज चौराहा पर बने  शहीद चौक का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने 70.900 किमी की नौ सड़कों का लोकार्पण किया। यह सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनाई गई हैं। एफडीआर तकनीक का उपयोग सड़क निर्माण में हुआ है। 5367.88 लाख की लागत से सड़कों का निर्माण कराया गया है।

ये भी पढ़ें - BSP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मायावती और सतीशचंद्र मिश्रा सहित 40 नाम शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डीजीपी की नियुक्ति के निर्णय पर अखिलेश ने कसा तंज, बोले- दिल्ली से अपने हाथ में लगाम लेने की कोशिश


सांसद सड़कों का लोकार्पण करने के बाद बचत भवन में आयोजित दिशा (जिला अनुश्रवण समिति) की बैठक में पहुंचे। वहीं, कांग्रेसियों को पुलिस ने राहुल गांधी से भेंट तक नहीं करने दी, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिरोज गांधी चौराहा पर हंगामा भी किया।

सांसद की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्ट्रेट को छावनी में तब्दील किया गया है। किसी को भी कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने की इजाजत नहीं दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें