फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व: यूपी, बिहार वालों के लिए खुशखबरी, 243 स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं सीटें; देखें ट्रेन नंबर व रूट चार्ट

Tue, 05 Nov 2024 09:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

छठ पर्व पर रेलवे की तरफ से यूपी, बिहार वालों के लिए खुशखबरी है। रेलवे 243 स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इसमें सीटें भी खाली हैं। आगे पढ़ें देखें ट्रेन नंबर व रूट चार्ट...
विज्ञापन
रेलवे ने चलाईं 243 पूजा स्पेशल ट्रेन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पर्व को देखते हुए यूपी, बिहार से कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे से होकर 243 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 

विज्ञापन


पांच नवंबर को 05737 गोमती नगर-कटिहार, गोमती नगर से सुबह 09.30 बजे, 05325 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर से रात 9:15 बजे चलाई जाएगी। छह, सात, आठ व नौ नवंबर को 02270 लखनऊ-छपरा में, 12 नवंबर को 05056 वाराणसी सिटी-लालकुआं में, 19 को 05056 वाराणसी सिटी-लालकुआं में सीटें मिलेगी। 

यह भी पढ़ेंः- यूपी: अब डीजीपी की सीधे नियुक्ति कर सकेगी राज्य सरकार, कैबिनेट ने नियुक्ति नियमावली 2024 को दी मंजूरी

इनमें भी मिलेगी जगह 

इसके अलावा 20 को 04043 गोरखपुर आनंदविहार टर्मिनल में 10 को 05023 गोरखपुर-आनंदविहार टर्मिनल में, 17 को 05023 गोरखपुर-आनंद विहार में, छह को 05097 टनकपुर दौराई में, 11 को 05097 टनकपुर-दौराई में, 13 को चलने वाली 05097 टनकपुर दौराई में, सात को 05301 मऊ आनंदविहार में तथा 14 को 05301 मऊ आनंदविहार टर्मिनल में सीटें खाली हैं। इनमें टिकट बुक कराए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें