लखनऊ की दलित बस्ती लवकुश नगर में झाड़ू लगातीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव का अघोषित बिगुल फूंक दिया है और पार्टी की नजर दलित वोटों पर है। इसके मद्देनजर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित दलित बस्ती लवकुश नगर पहुंचीं। यहां उन्होंने झाड़ू लगाकर सफाई की।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी इंदिरा नगर की दलित बस्ती में जाकर झाड़ू लगाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है। करोड़ों महिलाएं और सफाईकर्मी रोज झाड़ू लगाते हैं।
इससे पहले जब लखीमपुर खीरी कांड में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने जाते समय प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में लेकर गेस्ट हाउस में भेज दिया गया था, तब भी उन्होंने गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाई थी। उनका सफाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था।