फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी हद तक गिर सकती है भाजपा : प्रदीप माथुर

Tue, 30 Dec 2014 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने सोमवार को भाजपा व सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता पाने के लिए भाजपा किसी भी हद तक गिर सकती है। भगवा टोली सांप्रदायिक माहौल खराब करने में लगी है। प्रदेश सरकार भी चुप बैठी है। धर्मांतरण का मुद्दा हो या फिर कोई अन्य सपा व भाजपा दोनों मिली हुई हैं। दोनों ने प्रदेश का माहौल खराब कर दिया है।
विज्ञापन


विधानभवन स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदीप माथुर ने केंद्र की मोदी सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा, चुनाव के मौके पर पिंक क्रांति की बात करने वाले मोदी अब इस पर कोई बात नहीं कर रहे। अब उनकी ही सरकार में मीट का निर्यात 16.23 फीसदी बढ़ गया है।

काला धन वापस लाने व महंगाई कम करने का डंका पीटने वाले मोदी अब शांत बैठ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिस तेजी से क्रूड ऑयल के दाम गिर रहे हैं उसका लाभ जनता को नहीं मिल रहा। केंद्र सरकार मात्र एक-दो रुपये ही कम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेधन पर शोर मचाने वाले अब चुप बैठे हैं

खुद को किसानों का सबसे बड़ा हितैषी बताने वाली सरकार अब उनकी सबसे ज्यादा विरोधी हो गई है। धान का समर्थन मूल्य 1360 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। बिचौलियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार यह कर रही है।

यूपीए सरकार में कालेधन पर शोर मचाने वाले बाबा रामदेव व जन लोकपाल का मुद्दा उठाने वाले अन्ना अब चुप बैठे हैं। मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। प्रदीप माथुर ने कहा, प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप चरम पर है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार अलाव नहीं जलवा रही है। गरीब इस ठिठुरन में अपने प्राण गवां रहे हैं। सरकार कंबल तक नहीं बांट रही है। बिजली के मोर्चे पर भी प्रदेश सरकार फेल है।

प्रदीप ने कहा, यादव सिंह के खिलाफ प्रदेश सरकार को जो कार्रवाई करनी चाहिए वह नहीं की गई। अगर इस मामले की ठीक से जांच हो तो इसमें बड़ा भ्रष्टाचार सामने आएगा। कई दिग्गजों के फंसने के कारण ही सरकार इसकी जांच ठीक से नहीं करवा रही है। पूरे मसले में दाल में काला नजर आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें