फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगों के पीछे सपा का हाथ, छीने घरों के चिराग'

Sat, 02 Nov 2013 08:09 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था की खराब हालत पर सपा सरकार को निशाने पर लिया। उसका कहना है कि चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश को सांप्रदायिकता की आग में झोंका जा रहा है।
विज्ञापन


आम जनता की खुशियों पर डाका पड़ चुका है। प्रदेश की गरीब जनता दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज है।

कांग्रेस प्रवक्ता जीशान हैदर ने कहा कि पूरा प्रदेश गरीबी, भुखमरी, हत्या, बलात्कार, भ्रष्टाचार, अराजकता और सांप्रदायिकता की आग में बुरी तरह झुलस रहा है।

प्रदेश की जनता को त्योहारों पर उपहार के रूप में दंगे मिल रहे हैं। सूबे की बिगड़ती कानून की वजह से हर दिन किसी न किसी मां की कोख सूनी हो रही है तो किसी का सुहाग उजड़ रहा है।
विज्ञापन


बीते दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुए दंगे ने किसी के घर में चिराग जलाने तक के लायक नहीं छोड़ा।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि खाद्य पदार्थों पर भी रसूखदारों का कब्जा है। इन्हीं की शह पर धड़ल्ले से कालाबाजारी हो रही है। गोदामों में अनाज सड़ रहा है और गरीब जनता भूखों मर रही है।

अधिकारी इनका पेट भरने के बजाय अपना पेट भर रहे हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता इसका सबक सिखाएगी।

सपा की लैपटॉप वितरण योजना फ्लाप
जीशान हैदर ने यह भी कहा कि प्रदेश के जनपदों में न तो पर्याप्त विद्युत आपूर्ति मिलती है और न ही इंटरनेट की समुचित व्यवस्था है। जिसके कारण लैपटॉप छात्रों के लिए बेकार साबित हो रहे हैं। कहा लैपटॉप वितरण योजना पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें