बुंदेलखंड की कालपी, हमीरपुर और महोबा सीट पर भी कांग्रेस मुकाबले में रही। आगरा की खैरागढ़ सीट पर कांग्रेस की मजबूती ने दिग्गजों को हैरत में डाला है। अलीगढ़ की कोल सीट पर भी वह हार-जीत के समीकरणों को प्रभावित करने की स्थिति में बताई जाती है। हरदोई की मल्लावां सीट पर पाल प्रत्याशी उतारकर कांग्रेस मुकाबले में आ गई। दूसरे दलों के विश्लेषक भी इससे इनकार नहीं कर रहे हैं।
छठे और सातवें चरण की देवरिया की रुद्रपुर, वाराणसी की पिंडरा, कैंट व रोहनिया सीट और महराजगंज की फरेंदा में कांग्रेस मुख्य लड़ाई में दिख रही है। महराजगंज के तमकुहीराज से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और दो बार के विधायक अजय कुमार लल्लू मैदान में हैं।
कांग्रेस बलरामपुर की उतरौला और तुलसीपुर सीट पर भी उपस्थिति दर्ज कराते हुए दिख रही है। बलरामपुर जिले में भी 3 मार्च को मतदान होगा। इस तरह से प्रदेश की कुल 48 सीटों पर कांग्रेस समीकरण बनाते-बिगड़ते दिख रही है।