फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: प्रदेश के पांच जोन में लगाए गए हैं कांग्रेस के शिविर, वरिष्ठ नेता की देखरेख में टास्क फोर्स का गठन

Wed, 29 Sep 2021 02:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में कांग्रेस शिविर लगाकर लाखों कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही है। इसके लिए प्रदेश को पांच जोनों में विभाजित कर शिविर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता सचिन नाईक की देखरेख में यूपी में प्रशिक्षण टास्क फोर्स का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए प्रदेश को पांच जोन में बांटकर शिविर लगाए जा रहे हैं। दो लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए दिन-रात काम हो रहा है।

विज्ञापन


इसके पहले मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का चुनावी अभियानों पर मंथन जारी रहा। तय हुआ है कि कांग्रेस अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से जोनवार प्रतिज्ञा यात्रा निकालेगी। रूट के साथ ही नेताओं की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। सूत्रों के मुताबिक, तय हुआ कि जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर ही न सिर्फ टिकट तय होंगे, बल्कि सांगठनिक कामकाज और बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी देने में भी इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

प्रियंका के साथ कोर कमेटी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी रणनीति बनाई गई। चुनावी अभियान के पहले चरण में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वार रूम बनाने का काम सप्ताह भर में पूरा करने का फैसला किया गया। इसके लिए सोशल मीडिया की हैंडलिंग में दक्ष कार्यकर्ता लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में जोनवार प्रतिज्ञा यात्रा शुरू होगी। इससे पहले प्रत्येक ग्राम में पार्टी कमेटी का गठन करना अनिवार्य होगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व धीरज गुर्जर समेत यूपी के सह प्रभारी सभी राष्ट्रीय सचिव और रणनीतिक कमेटी के सदस्य शामिल हुए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें