फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस: 17 सीटों पर प्रत्याशियों का इंतजार

Wed, 12 Mar 2014 10:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस में अब प्रदेश की 17 सीटों के प्रत्याशियों का इंतजार है। इनमें भी दो सीटें (अंबेडकरनगर व संतकबीरनगर) ऐसी हैं जहां चुनाव के जरिये प्रत्याशी घोषित होने हैं।
विज्ञापन


दोनों ही जगह यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बस, औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।
प्रदेश में कांग्रेस ने 50 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। आठ सीटें रालोद के और तीन सीटें महान दल खाते में गई हैं।

ऐसे में कांग्रेस के खाते में 80 में से 69 सीटें बची हैं। इनमें भी कन्नौज व मैनपुरी में कांग्रेस प्रत्याशी खड़ा नहीं करेगी। इस तरह अब सिर्फ 17 सीटें बची हैं।

लखनऊ व वाराणसी की महत्वपूर्ण सीट पर भी सभी की निगाह लगी हुई है।
इन सीटों पर है नामों की प्रतीक्षा लखनऊ, वाराणसी, कैसरगंज, फीरोजाबाद, डुमरियागंज, इलाहाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मुरादाबाद, संभल, इटावा, मछलीशहर, चंदौली, मिर्जापुर, कौशाम्बी, अंबेडकरनगर व संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें