फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: टिकटों को लेकर कांग्रेस का होमवर्क पूरा, आज होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में लगेगी मुहर

Thu, 30 Sep 2021 10:30 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में टिकट वितरण के लिए कांग्रेस ने माइक्रो प्लान तैयार किया है। इसके लिए होमवर्क पूरा हो गया है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्लान पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव के टिकटों को लेकर होमवर्क पूरा कर लिया है। इस पर मुहर लगाने के लिए गुरुवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन जितेंद्र सिंह और सदस्य व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


प्रियंका ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विधानसभा चुनावों के दौरान चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई। उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र के लिए माइक्रो प्लान तैयार हो रहा है। इसमें जमीनी मुद्दों को रेखांकित किया जाएगा। कांग्रेस एक जैसी समस्याओं को प्रदेश स्तरीय घोषणा पत्र में शामिल करेगी। जबकि विधानसभा क्षेत्र की विशेष समस्याओं के लिए अलग से स्थानीय घोषणा पत्र निकाला जाएगा।

प्रियंका लगातार तीसरे दिन राजधानी में चुनावी रणनीति पर मंथन कर रही हैं। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से कहा कि विधानसभा वार बनाए जा रहे वाररूम में प्रशिक्षित स्टाफ और कार्यकर्ता तैनात किए जाएं। अनुभवी नेता उन्हें गाइड करें। पदाधिकारी बूथवार रणनीति भी तैयार करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने सौ से ज्यादा सीटों पर दावेदारों को लेकर होमवर्क पूरा कर लिया है। इस होमवर्क को बृहस्पतिवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में औपचारिक रूप से रखा जाएगा।
विज्ञापन


तय हुआ है कि जो नेता आने वाले दो महीनों में कांग्रेस के कार्यक्रमों में पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। रैलियों में लगकर भीड़ जुटाएंगे। संघर्षों में हिस्सा लेंगे, उन्हें टिकट देने में तरजीह दी जाएगी। दूसरे दलों के ऐसे मजबूत लोगों पर भी कांग्रेस दांव लगाने से नहीं चूकेगी, जो अपन क्षेत्र में अच्छा जातिगत व सामाजिक अधिकार रखते होंगे। बशर्ते जनता के बीच उनकी छवि साफ-सुथरी हो।

विज्ञापन

वरिष्ठ नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों से की मुलाकात

प्रियंका बुधवार को सुबह 11 बजे से 2.30 बजे तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर रहीं। यहां उन्होंने वरिष्ठ नेता रवींद्र प्रताप सिंह उर्फ पप्पू चौधरी, चौधरी सत्यवीर सिंह, पूर्व अधिकारी आरएस तिवारी और पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह से मुलाकात की।

इसके अलावा कोरोना काल में अच्छा काम करने वाली डॉक्टरों और नर्सों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। लखनऊ विश्वविद्यालय और डिग्री कालेजों के 10 शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल भी उनसे मिला। बंजारा समुदाय के 14 लोगों का एक शिष्टमंडल ने भी मुलाकात की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें