फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार जनता पर कर रही दोहरी मार: कांग्रेस

Sun, 25 May 2014 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार बिजली के मुद्दे पर आम जनता पर दोहरी मार कर रही है।
विज्ञापन


जनता को एक ओर बिजली कटौती की मार झेलनी पड़ रही है तो दूसरी ओर सरकार टैरिफ बढ़ाने जा रही है। सरकार प्रदेश की जनता से अपनी हार का बदला कुछ इस तरह निकाल रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के तमाम अस्पतालों में भी बिजली कटौती के चलते मरीज परेशान हैं। अस्पतालों में ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को फसल की बोआई के लिए बिजली की कमी के चलते सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है।

इससे किसानों में जबरदस्त गुस्सा है। साथ ही बिजली की आपूर्ति न होने के कारण प्रदेश का उद्योग जगत भी ठप हो गया है। इन सबके बावजूद प्रदेश सरकार किसी न किसी बहाने बिजली के दाम बढ़ाना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें