फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: कांग्रेस ने सपा के लिए तीन सीटों से नाम वापस लिया

Sat, 04 Feb 2017 10:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन के चलते तीसरे चरण की तीन सीटों से नाम वापस ले लिए। इनमें लखनऊ की मोहनलालगंज, कानपुर की आर्यनगर व सीतापुर की हरगांव सीट शामिल है।
विज्ञापन


जबकि लखनऊ मध्य व बाराबंकी की जैदपुर सीट ऐसी है जिसमें कांग्रेस व सपा उम्मीदवार आमने-सामने हैं। इन दोनों सीटों पर सपा व कांग्रेस से पर्चा भरने वालों में से किसी ने नाम वापस नहीं लिया है।

गठबंधन में कांग्रेस को सपा से 105 सीटें मिली हैं। लेकिन कई सीटों पर अब भी विवाद सुलझा नहीं है। इस कारण दोनों पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


गठबंधन धर्म को निभाते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को कानपुर की आर्यनगर सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई प्रमोद जायसवाल का नामांकन वापस करवा दिया।

यूपी कांग्रेस मीडिया के इंचार्ज सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि सीतापुर की हरगांव सीट से भी कांग्रेस के प्रत्याशी बनवारी लाल कनौजिया को नाम वापस ले लिया गया है। इसी प्रकार मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से भी नरेश वाल्मीकि का नामांकन वापस ले लिया गया है। यहां कांग्रेस के दो प्रत्याशी खड़े हो गए थे। हर्षवर्द्धन श्याम का पर्चा जांच में ही खारिज हो गया था।

लखनऊ मध्य में आमने-सामने लड़ाई

लखनऊ की मध्य सीट पर सपा के उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा व कांग्रेस के उम्मीदवार मारूफ खान दोनों ही चुनाव मैदान में हैं। किसी भी नेता ने अपना नाम वापस नहीं लिया है।

कांग्रेस नेता मारूफ खान कहते हैं कि उन्हें पार्टी हाईकमान ने नामांकन करने के लिए कहा था, इसलिए उन्होंने नामांकन किया। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने क्षेत्र में प्रचार करने के निर्देश दिए। मैं क्षेत्र में प्रचार कर रहा हूं।

वहीं कांग्रेस नेताओं ने लखनऊ की मध्य सीट पर नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने से पहले सपा या कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा नाम वापस न लेने पर चुप्पी साध ली है।

यूपी कांग्रेस मीडिया के इंचार्ज सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि अधिकृत प्रत्याशी के  बारे में दोनों दलों के शीर्ष नेता फैसला करेंगे।
विज्ञापन

बाराबंकी की जैदपुर सीट पर भी नहीं निकला हल

- फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी की जैदपुर सीट पर भी नाम वापसी न होने के कारण सपा व कांग्रेस उम्मीदवार आमने सामने हैं। यहां कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया चुनाव मैदान में हैं।

सपा विधायक रामगोपाल रावत ने भी पर्चा दाखिल किया है। नाम वापसी का समय बीतने के बावजूद नाम वापस नहीं लिया। यहां से सपा उम्मीदवार को नाम वापस लेना था।

सपा जिलाध्यक्ष ने हाईकमान से रामगोपाल रावत पर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें