प्रेसवार्ता करतीं महापौर सुषमा खर्कवाल।
लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि लगातार मिल रही हार से बौखलाई कांग्रेस और इंडी गठबंधन अपनी राजनीतिक नाकामियों को छिपाने के लिए बार-बार देश की सांविधानिक संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करने के बजाय कांग्रेस और उसके नेता जनादेश का अनादर करने की आदत से बाज नहीं आ रहे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी चुनाव हारती है। तब वह चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश रचती है। अपनी विफलता से जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के झूठे और बेबुनियाद बयान दिए जाते हैं। चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और इंडी गठबंधन के झूठ का पर्दाफाश हुआ है। भ्रम और मनगढ़ंत कहानियों की राजनीति पूरी तरह ध्वस्त हुई है। एसआईआर एमेत सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए। निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाना विपक्ष की हताशा का प्रतीक है। फॉर्म-छह के घोषणापत्र को सर्वोच्च न्यायालय पहले ही वैध ठहरा चुका है। कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और अन्य संविधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
प्रेसवार्ता करतीं महापौर सुषमा खर्कवाल।