फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA के खिलाफ प्रदर्शन में हिंसा पर विधानसभा में कांग्रेस व सपा का हंगामा, सरकार पर लगाए आरोप

Mon, 24 Feb 2020 04:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अलीगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर यूपी विधानमंडल के बजट सत्र में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। समाजवादी पार्टी व कांग्रेस ने सरकार पर प्रदर्शनकारियों का दमन करने का आरोप लगाते हुए मुद्दे पर चर्चा की मांग की। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने प्रश्नकाल के बाद चर्चा करवाने की बात कही। हालांकि, सदस्य इस पर नहीं माने और  तुरंत चर्चा की मांग करते हुए सरकार को घेरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदर्शन करना हर किसी का लोकतांत्रिक अधिकार है। लोग सीएए कानून के खिलाफ सड़कों पर हैं। सरकार प्रदर्शनकारियों का दमन कर रही है जो कि पूरी तरह गलत है। प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है। इस पर चर्चा करने से सरकार बच रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर प्रदर्शनों को उकसाने और लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार आंदोलनों को कुचलने का काम कर रही है। चर्चा की मांग पूरी न होने पर सपा व कांग्रेस के सदस्यों ने हंगामा किया और बर्हिगमन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें