कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी।
सूत्रों की मानें तो महागठबंधन में कांग्रेस को आठ सीटें देने की बात है जबकि रालोद को सपा अपने कोटे से तीन सीट दे सकती है। लोकसभा सीटों के लिहाज से यूपी सबसे बड़ा राज्य है। 2014 के चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए को 73 सीटें मिली थीं, इसलिए सपा-बसपा अब किसी भी तरह भाजपा के लिए चुनौती खड़ी करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते।
गठबंधन गोरखपुर, फूलपुर और कैराना लोकसभा उपचुनाव में मिली जीत से भी उत्साहित है और लोकसभा चुनाव में भी इस सिलसिले को बकरार रखना चाहता है। सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने गठबंधन व सीटों के बंटवारे के लिए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को अधिकृत कर दिया है।
सूत्रों का कहना है कि जल्द ही वह बसपा प्रमुख मायावती के अलावा कांग्रेस व रालोद के शीर्ष नेताओं से सीटों के बंटवारे पर बातचीत कर सकते हैं।