कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की लैपटॉप, कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता जैसी योजनाओं को जनता के साथ छलावा करार दिया है।
कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में इन योजनाओं का जो प्रावधान किया है वह केवल धोखा है। प्रदेश प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश का पिछला 014-15 का बजट जो लगभग 2 लाख 74 हजार करोड़ रुपये का था।
इसमें स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के लिए भरपूर पैसे का प्रावधान था। लेकिन प्रदेश में व्याप्त अराजकता एवं प्रशासनिक अक्षमता के चलते बजट का काफी पैसा इन मदों में खर्च ही नहीं हो पाया।
अभी प्रदेश सरकार ने 2015-16 के बजट का आकार लगभग 3 लाख करोड़ रुपये के ऊपर रखने के संकेत दिए हैं।
लेकिन पैसा बढ़ाने से कुछ नहीं होगा। जब तक सरकार इन पैसों को विकास योजनाओं में खर्च नहीं करेगी।