कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आयोजन से माहौल बिगड़ने की सपा द्वारा व्यक्त की जा रही आशंका पर उसे आड़े हाथों लिया है।
कांग्रेस ने कहा, अगर सरकार को यह लग रहा है कि इस आयोजन से माहौल बिगड़ सकता है तो इस आयोजन की इजाजत ही क्यों दी गई है? इससे साफ है कि दोनों पार्टियां साठगांठ कर जनता को बेवकूफ बना रही हैं।
कांग्रेस का यह बयान प्रदेश सरकार के मंत्री व सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि आरएसएस की बैठक से सामाजिक माहौल बिगड़ सकता है।
कांगेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही भाजपा और सपा की नूरा कुश्ती का विरोध करती आई है। चौधरी के बयान से यह साफ हो गया है कि भाजपा, आरएसएस एवं सपा अपने गुप्त एजेंडे के तहत कार्य कर रहे हैं।