फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के 20 मौजूदा विधायकों को टिकट की हरी झंडी

Fri, 06 Jan 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
निर्मल खत्री व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस की स्टेट इलेक्शन कमेटी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के सभी 20 वर्तमान विधायकों के टिकट को हरी झंडी दे दी। अब ये नाम सेंट्रल स्क्रीनिंग कमेटी को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


पार्टी सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर विचार कर रही है। स्टेट इलेक्शन कमेटी सभी सीटों पर नाम चयनित करने के बाद सेंट्रल स्क्रीनिंग कमेटी को भेजेगी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्टेट इलेक्शन कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी शीला दीक्षित, डॉ. निर्मल खत्री, प्रमोद तिवारी, डॉ. संजय सिंह, प्रदीप माथुर, पीएल पुनिया, जितिन प्रसाद, प्रदीप जैन आदित्य, अन्नू टंडन आदि सदस्य उपस्थित थे। बैठक में सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के बारे में चर्चा हुई।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं का दावा है कि हर क्षेत्र में लगभग 8 से 10 उम्मीदवार हैं। इनमें युवा और महिलाएं भी शामिल हैं। चूंकि सभी 20 विधायकों ने अपनी सीट से चुनाव लड़ने और सीटें न बदलने की इच्छा जताई है, ऐसे में पार्टी ने सभी 20 नामों को मंजूरी दे दी।

'ज्यादातर सीटों पर दिए गए तीन नाम'

स्टेट इलेक्शन कमेटी के समक्ष ज्यादातर सीटों पर तीन नाम दिए गए हैं। सभी 403 सीटों से प्रत्याशियों के नाम सेंट्रल स्क्रीनिंग कमेटी को भेजे जा रहे हैं। बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी प्रमोद तिवारी ने दी।

उन्होंने बताया कि चयन में दो प्रमुख बातें ध्यान में रखी जा रही हैं। पार्टी जिताऊ और निष्ठावान प्रत्याशियों को ही तवज्जो देगी। एक दो दिन में प्रत्याशी चयन का काम पूरा हो जाएगा।

नोटबंदी के कारण भाजपा से है नाराजगी
प्रमोद तिवारी ने बताया कि इस बार उम्मीदवारों ने काफी उत्साह दिखाया है। कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की घोषणा- किसानों का कर्जा माफ-बिजली बिल हाफ और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का जनता में बहुत अच्छा प्रभाव है। सूबे में ज्यादातर लोग नोटबंदी के चलते भाजपा से नाराज हैं। इसका असर चुनाव में भी दिखेगा।

चरणवार टिकटों पर हो रहा विचार

स्टेट इलेक्शन कमेटी चरणवार टिकटों पर विचार कर रही है। एक सवाल के जवाब में तिवारी ने कहा, प्रत्याशियों को बुलाकर बात करने की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है।

मंडल और जिला स्तर पर राष्ट्रीय सचिव, मंडल प्रभारी, जिला प्रभारियों ने जिलों में जाकर बात की है। साथ ही पर्यवेक्षकों ने भी बात की थी। सहमति के बाद उन लोगों ने जो नाम भेजे हैं, उस पर विचार हो रहा है।

गठबंधन की संभावनाओं से इन्कार
सपा से गठबंधन की संभावनाओं पर सूबे के वरिष्ठ नेताओं ने इन्कार किया है। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन प्रमोद तिवारी व प्रचार समिति के चेयरमैन संजय सिंह ने इस संभावना को नकार दिया है। बैठक में शीला दीक्षित ने भी कहा, उन्होंने यह कभी नहीं कहा कि वह अखिलेश के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगी। उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।
विज्ञापन

इन विधायकों के टिकट को हरी झंडी

मथुरा--प्रदीप माथुर
हापुड़--गजराज सिंह
खुर्जा--बंशी सिंह पहाड़िया
जगदीशपुर--राधेश्याम कनौजिया
किदवईनगर--अजय कपूर
कालपी--उमाकांति सिंह
राठ--गयादीन अनुरागी

तिंदवारी--दलजीत सिंह
बांदा--विवेक कुमार सिंह
रामपुर खास--आराधना मिश्रा मोना
नौतनवां--कौशल किशोर सिंह मुन्ना
तमकुहीराज--अजय कुमार लालू
रुद्रपुर--अखिलेश प्रताप सिंह

जौनपुर--नदीम जावेद
पिंडरा--अजय राय
देवबंद--माविया अली
शामली--पंकज मलिक
बिलासपुर (रामपुर)--संजय कपूर
इलाहाबाद उत्तरी--अनुग्रह नारायण सिंह
मड़िहान--ललितेशपति त्रिपाठी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें