फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन से पहले रामलला के एक और पुजारी को कोरोना, बढ़ते मामलों से बढ़ी हलचल

Mon, 03 Aug 2020 08:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
corona - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के एक और सहायक पुजारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को रामलला के सहायक पुजारी प्रेम कुमार तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ.घनश्याम सिंह ने की। 
विज्ञापन


पीएम के कार्यक्रम से पहले पुजारी और परिसर के सुरक्षाकर्मियों में कोरोना के बढ़ते मामले से हलचल मची हुई है। इसके पहले सहायक पुजारी प्रदीप दास भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके बाद रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास का भी कोरोना टेस्ट कराया गया है। 

हालांकि उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है इसके बाद भी उन्हें अभी पूजा से दूर रखा गया है।  राम जन्मभूमि में प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के साथ-साथ चार पुजारी रामलला की सेवा करते हैं। इन्हीं चार पुजारियों में से दो को कोरोना हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें