माल। पिपरी गांव निवासी रमेश उर्फ डलई (46) का शव शुक्रवार सुबह घर से करीब दो किलोमीटर दूर मड़वाना पंचायत के मजरे चकई में सुरेश के बाग में पेड़ से गमछे के फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस रमेश की मौत को आत्महत्या मान रही है।
रमेश के बेटे शिवा लाल के अनुसार, पिता बख्शी का तालाब में हलवाई का काम करते थे। बृहस्पतिवार शाम वह दुकान से घर आने के लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह उनका शव बाग में मिलने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक, सुबह करीब आठ बजे बाग मालिक सुरेश ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस आत्महत्या समेत अन्य बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।