फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: बोगियां ठसाठस भरीं... लखनऊ से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में यात्रियों का हाल बेहाल

Wed, 11 Jun 2025 05:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में यात्रियों का हाल बेहाल है। आरक्षित कोचों में भी अनधिकृत रुप से यात्रियों की भीड़ है। गर्मी में पसीने से तरबतर होकर लोग सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
बोगियों में ठसाठस भरी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी में स्लीपर से लेकर एसी बोगियों तक यात्रियों से भरी हुई हैं। आलम यह है कि पैसेंजर पसीने से तरबतर होकर सफर करने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी के चलते ट्रेन में मुसाफिरों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


गोविंद प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई है कि बेगमपुरा एक्सप्रेस (12237) की स्लीपर बोगी एस-10 में वह परिजन संग यात्रा कर रहे थे। स्लीपर कोच में अनधिकृत रूप से यात्रियों की भीड़ थी, जिससे घुटन पैदा हो रही थी। उनके साथ 13 साल का बच्चा भी था, जिसकी हालत खराब हो गई। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि जिस वर्थ पर वे बैठे थे, उसके सामने की सीट पर एक व्यक्ति का शव रखा था।

ये भी पढ़े- UP: वायरल वीडियो मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष पर गिरी गाज, पार्टी से निष्कासित किए गए, एकपक्षीय कार्रवाई का लगाया आरोप
विज्ञापन


ट्रेन लखनऊ से गुजर गई, यात्रियों को शव के बीच मजबूरन सफर करना पड़ा। हालांकि, अफसरों का कहना है कि ट्रेन में शव की सूचना यात्रियों ने जीआरपी को नहीं दी। इसके अतिरिक्त लखनऊ मेल के स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे निखिल गुप्ता ने डीआरएम से शिकायत की कि बोगी में जनरल यात्रियों ने कब्जा कर रखा था। दून एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-1 के यात्री शिवांश पांडेय ने डीआरएम को जनरल यात्रियों से भरी बोगी का वीडियो भेजकर सवाल किया कि रिजर्वेशन करवाकर सफर करने वालों की सुविधाएं हाशिए पर क्यों?

ये भी पढ़े- UP: सहालग की धूम से ऑटोमोबाइल सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी की बढ़ोतरी
विज्ञापन


लेटलतीफी से बढ़ीं मुश्किलें : भीषण गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी से मुश्किलें और भी बढ़ गई। राजगीर से उधमपुर तक जाने वाली 03221 स्पेशल ट्रेन को चारबाग में सोमवार रात 12:05 बजे पहुंचना था, लेकिन यह ट्रेन मंगलबार दोपहर पौने बारह बजे पहुंची। 12 घंटे की देरी से पहुंचने पर यात्रियों का हाल-बेहाल हो गया। यात्री राजीव कुमार झा ने बताया कि अयोध्या स्टेशन पर यात्रियों को मदद मिली। डिहाइड्रेशन से निपटने के लिए ओआरएस घोल दिया गया।

 उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी का कहना है कि यात्री सुविधाओं पर काम हो रहे हैं। ट्रेनों की एसी कूलिंग बनाए रखने के लिए नियमित मेंटेनेंस हो रही है। यात्रियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें