फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: मारपीट के मामले को हल्का करने के लिए उपनिरीक्षक ने मांगे पांच हजार रुपये, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

Wed, 11 Jun 2025 05:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गाेंडा

सार

उपनिरीक्षक अंकित कुमार यादव को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अंकित ने शिकायतकर्ता उपेंद्र प्रसाद से मुकदमा हल्का करने के एवज में पैसे की मांग की थी। 
विज्ञापन
पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया उपनिरीक्षक अंकित यादव । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को धानेपुर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक अंकित कुमार यादव को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उनके आवास से गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता से मारपीट के मामले में मुकदमें को हल्का करने व रियायत देने के एवज में पांच हजार रुपये की मांग की थी। साथ ही पैसा न देने पर मुकदमे में फंसने की धमकी दी।

विज्ञापन


इसके बाद धानेपुर के इटवा कवि निवासी शिकायतकर्ता उपेंद्र प्रसाद ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। शिकायतकर्ता से पूरी जानकारी लेने के बाद एंटी करप्शन टीम ने पिछले कई दिनों से धरपकड़ की कोशिश कर रही थी।

ये भी पढ़े- UP: सहालग की धूम से ऑटोमोबाइल सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी की बढ़ोतरी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP Weather Today: आज कई जिलों में 45 के पार जा सकता है पारा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट; सुबह से लू जैसी हवा


बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे पीड़ित ने पैसा लेकर दरोगा अंकित यादव से संपर्क किया। इस दौरान अंकित यादव ने पैसा लेकर मुजेहना दतौली मार्ग पर सीमा वर्मा के किराये के मकान में बुलाया। जहां पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दरोगा अंकित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से कोतवाली में पूछताछ जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें