फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन स्पेशल ट्रेनों की जानकारी आपके लिए हो सकती है फायदेमंद, यहां देखें वेटिंग की स्थिति

Sat, 23 Mar 2019 01:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
एक तरफ हवाई किराया 8 गुना तक महंगा हो गया। दूसरी तरफ ट्रेनों की लंबी वेटिंग के चलते होली बाद लौटने वालों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इस मुश्किल की घड़ी में स्पेशल ट्रेनें सहारा हैं, इनमें अभी भी गुंजाइश बनी हुई है। बठिंडा वाराणसी वाया लखनऊ होली स्पेशल (04998) व श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा वाराणसी होली स्पेशल (04612)  24 मार्च को रवाना होगी।
विज्ञापन


ऐसे ही वाराणसी बठिंडा होली स्पेशल (04997) 25 मार्च, वाराणसी कटड़ा होली स्पेशल (04611) 26 मार्च तक, छपरा दिल्ली वीकली स्पेशल ट्रेन (05101) 17, 24 व 31 मार्च और दिल्ली छपरा साप्ताहिक गाड़ी (05102) 18 व 25 मार्च और एक अप्रैल को रवाना होगी, जिसमें यात्रियों को सीटें मिल जाएंगी।

बस अड्डों पर रहा सन्नाटा, आज से उमड़ेगी भीड़;  शहर के तीनों प्रमुख बस अड्डों पर शुक्रवार को सन्नाटे सी स्थिति रही। आलमबाग बस टर्मिनल, चारबाग व कैसरबाग बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या आम दिनों की तरह रही। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार व रविवार को खासी भीड़ उमड़ेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं, जिससे दिल्ली ही नहीं, पूर्वांचल के जिलों के लिए सफर करने वाले पैसेंजरों को भी काफी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यहांं देखें, लिस्ट

डेमो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें