राजधानी लखनऊ में वायु प्रदूषण दुरुस्त रखने के उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं। शहर की हवा 249 एक्यूआई के साथ खराब श्रेणी में है। वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया तालकटोरा की हवा फिर बहुत खराब की श्रेणी में पहुंच गई है।
यहां का एक्यूआई शनिवार रात 320 था। लालबाग की हवा भी खराब की श्रेणी में पहुंच गई है। यहां का एक्यूआई 295 और अलीगंज का एक्यूआई 216 भी खराब श्रेणी में निकला।
गोमतीनगर की स्थिति ठीक रही। वायु प्रदूषण की यह स्थिति कई दिन बाद हुई है। प्रशासन के विभागों को प्रदूषण नियंत्रण के संबंध में निर्देश देने के बाद एक्यूआई कुछ सुधरा था।