फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठंड में 16 मरीजों की हालत बिगड़ी, भर्ती

Thu, 11 Jan 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सर्दी के सितम से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बुधवार को ठंड से 16 मरीजों की हालत बिगड़ गई। मरीजों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इसमें सात मरीजों को सांस लेने की समस्या के बाद भर्ती कराया गया। बुखार, कोल्ड डायरिया और सीने में दर्द होने के बाद नौ मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती करके इलाज शुरू किया गया है। बर्फीली हवा से ठिठुरन बढ़ गई है।
विज्ञापन


ठंड बढ़ने के बाद सीने में दर्द, सांस की समस्या के साथ ही बुखार और कोल्ड डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह घना कोहरा होने से लोगों में सांस लेेने की समस्या बढ़ गई है। बुधवार को जिला अस्पताल में सांस लेने में समस्या होने पर भदोखर निवासी राज कुमारी (54), हरचंदपुर निवासी अनिल कुमार (45), रामरती (44), लाला खेड़ा निवासी बिंदादीन (75), चमनगंज निवासी अमरपाल (80), खीरों निवासी रामकांती (52) को पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसके अलावा हरचंदपुर निवासी माता देवी (85), मुसाफिरखाना निवासी धर्मादेवी (45) को सीने में दर्द बढ़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुखार व डायरिया के चपेट में आने पर ज्ञान बहादुर (66), सावित्री (70), रामकिशुन (51), गंगा प्रसाद (70), लक्खू (55), नीरज कुमार (21) और सविता के नवजात को भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया गया है। हृदय रोग विभाग में सीने में दर्द के मरीजों में भारी इजाफा हुआ है। इसके अलावा अन्य विभागों की ओपीडी में जुकाम-बुखार के ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


ठंड में खुद का रखें ज्यादा ख्याल : डॉ. सलीम
जिला अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सलीम का कहना है कि लोग ठंड से बचें। ठंड की वजह से शरीर के अंदर ब्लड जमने लगता है। इसकी वजह से सांस लेने में समस्या के साथ ही हृदय को खतरा बढ़ जाता है। ठंड लगने से कोल्ड डायरिया का भी खतरा है। लोग गर्म कपड़े पहने। गर्म पानी से नहाएं और गर्म पानी का सेवन करें। थोड़ी भी समस्या होने पर चिकित्सीय सलाह लें।
दिनभर सर्द हवा से बेहाल रहे लोग
बुधवार की सुबह घना कोहरा और बदली से लोग कंपकंपाते रहे। सर्द हवा चलने से शाम होते-होते गलन और बढ़ गई। कोहरे के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह सर्द हवाओं ने लोगों को बेहद परेशान कर दिया। दोपहर बाद सूर्य के दर्शन हुए, लेकिन कुछ देर बाद कोहरा फिर छा गया। ऐसे में ठंड से लोग बेहाल रहे। शहर में डिग्री कॉलेज, सुपर मार्केट, घंटाघर, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर लोगों को सर्दी से बचाने के लिए अलाव जलवाए गए हैं।

ठंड की वजह से बुखार, डायरिया, सांस व हृदय की समस्या वाले मरीज बढ़े हैं। मरीजों के इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। वार्डों में मरीजों को ठंड बचाने के भी प्रबंध हैं। दवाओं की कमी नहीं है।
विज्ञापन

- डॉ. महेंद्र मौर्या, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें