फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद में पुलिस की वर्दी में घूम रही थी लड़की, असली पुलिस मिली तो हुआ ये खुलासा

Thu, 24 Aug 2017 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फर्जी पुल‌िस
विज्ञापन
एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान मंगलवार रात एक फर्जी महिला दरोगा पुलिस के हत्थे चढ़ गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थी, इसी पूछताछ में रोकने पर वह सिपाहियों से भिड़ गई। 
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों ने पूछताछ की तो महिला फर्जी दरोगा निकली। उसे गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में महिला के फर्जी दरोगा बनकर रौब गांठने समेत कई बातें सामने आ रही है।  

बुधवार रात करीब 8:30 बजे नगर कोतवाली पुलिस द्वारा मकबरा नाका चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक स्कूटी सवार पुलिस की वर्दी व दो स्टार लगाए हुए एक महिला को रोका।
विज्ञापन


वह हेलमेट नहीं पहने थी। महिला ने पहले सिपाहियों को खुद को दरोगा बताते हुए हड़काया और रौब में लेने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस को शक होने पर उसकी तैनाती की जगह पूछी गई तो वह गोलमोल बात करने लगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

कमरे से मिली नेम प्लेट व वर्दी

पुल‌िस ह‌िरासत में युवती
बाद में मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा और महिला की वर्दी पर लगी नेम प्लेट पर लिखे रुकमणि तिवारी नाम के आधार पर जांच की गई तो पता चला कि इस नाम की महिला दरोगा जिले में तैनात नहीं है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

कोतवाली लाकर जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि उसका असली नाम रुकमणि तिवारी है और गोंडा जिले की रहने वाली है। शहर के जनौरा स्थित तिलकनगर में किराए के एक मकान में रहती है। वह फर्जी दरोगा बनकर लोगों पर रौब जमाती फिरती है। इसके कई मामले पड़ोसियों ने बताए।

महिला से पूछताछ के बाद पुलिस जब तिलकनगर जनौरा स्थित किराए के मकान में पहुंची तो उसे वहां से कई वर्दियां, स्टार, नेम प्लेट व फर्जी आईडेंटी कार्ड भी बरामद हुआ। 

इस संदर्भ में नगर कोतवाल अमर सिंह का कहना है कि महिला फर्जी दरोगा बनकर नाका व आसपास के इलाकों में रौब जमाती थी, उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें