फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भय से दब जाती हैं महिला अपराधों की शिकायतें

विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत लविवि में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन
लखनऊ। महिला सुरक्षा के लिए कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। साथ ही उन मामलों की पहचान भी आवश्यक है, जिनमें महिलाएं भय और सामाजिक दबाव के कारण शिकायत दर्ज नहीं करा पाती हैं। यह बात बृहस्पतिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत आयोजित छात्राओं के सम्मान समारोह में आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की अध्यक्ष एवं वूमेन स्टडीज विभाग की प्रमुख प्रो. अंचल श्रीवास्तव ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा की वास्तविक चुनौती उन मामलों तक पहुंचना है, जिनकी शिकायत ही नहीं होती। ऐसे मामलों में समय रहते हस्तक्षेप करना जरूरी है। कार्यक्रम में मिशन शक्ति के पिछले चरणों में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले 22 विद्यार्थियों को लखनऊ कमिश्नरेट की एडीसीपी क्राइम किरण यादव ने सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में प्रतीक मिश्रा, अंकित यादव, मनीषा जोशी, अभिन्न श्याम, प्रथमेश, प्रियंश अग्रवाल, स्निग्धा सिंह, दिव्यांश, हसन, कोविद माथुर, बाबुल, प्रिया देवरा, प्रशांत सोनकर, ज्योति शुक्ला, सचिन सिंह, संध्या, शिरीन, शुभ्रा त्रिपाठी, अभिनव तिवारी, जाह्नवी, शिवानी, दिव्या और आर्यकी चतुर्वेदी शामिल रहे।


साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
साइबर विशेषज्ञ डॉ. रक्षित टंडन ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी की पहचान और साइबर उत्पीड़न की शिकायत करने के बारे में जानकारी दी। लविवि की मिशन शक्ति नोडल अधिकारी एवं इंस्टीट्यूट ऑफ वूमेन एंड जेंडर स्टडीज की समन्वयक डॉ. मानिनी श्रीवास्तव ने पुलिस मुख्यालय से विश्वविद्यालय स्तर पर स्थानीय सूचना इकाई (एलआईयू) को सक्रिय करने का अनुरोध किया, ताकि संबंधित सूचनाएं समय पर सक्षम अधिकारियों तक पहुंच सकें।

मिशन शक्ति के तहत लविवि में हुआ कार्यक्रम

मिशन शक्ति के तहत लविवि में हुआ कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें