फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 25 स्कूलों पर शुल्क उल्लंघन की शिकायत, जांच में सिर्फ तीन दोषी पाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शुल्क विनियमन के उल्लंघन को लेकर 25 निजी विद्यालयों के खिलाफ शिकायतें सामने आई हैं, लेकिन जांच में अब तक केवल तीन विद्यालयों में ही गड़बड़ी की पुष्टि हो सकी है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति की कार्रवाई सीमित रहने से अभिभावकों में असंतोष है और वे अन्य शिकायतों पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला शुल्क नियामक समिति ने तीन विद्यालयों को नोटिस जारी किया है। इनमें ब्राइट वे इंटर कॉलेज, शीलवती आइडल पब्लिक स्कूल और एलन हाउस पब्लिक स्कूल शामिल हैं। ब्राइट वे इंटर कॉलेज ने बढ़ी हुई फीस को कम कर दिया है, जबकि अन्य दो स्कूलों ने नोटिस के तीन दिन बाद भी कोई जवाब नहीं दिया है। समिति ने बुधवार तक का समय दिया है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जिला शुल्क नियामक समिति की ओर से गठित कमेटी की जांच में सामने आया है कि तीन विद्यालयों ने शुल्क विनियमन के मानकों का उल्लंघन किया है। इनमें से एक विद्यालय ने तो बढ़ी हुई फीस को कम कर दिया है बाकी अन्य दो विद्यालयों ने अभी तक नोटिस का जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन


किताबों के लिए विशेष दुकानों का दबाव

अभिभावकों की शिकायत के अनुसार, एलन हाउस पब्लिक स्कूल और शीलवती आइडल पब्लिक स्कूल में छात्रों को एक तय दुकान से किताबें खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। आरोप है कि जहां एनसीईआरटी आधारित किताब की कीमत करीब 65 रुपये है, वहीं निजी प्रकाशकों की वही किताब 700 रुपये तक में बेची जा रही है। जांच में इन आरोपों की पुष्टि होने के बाद दोनों विद्यालयों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें