फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेराफेरी के मामले में फंसे मौलाना कल्बे जव्वाद, पढ़ें

Wed, 23 Dec 2015 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिया सेंट्रल वक्फ  बोर्ड ने राजधानी की एक हजार करोड़ रुपये की शिया वक्फ संपत्तियों में हेराफेरी का आरोप लगाया है। बोर्ड ने 35 वक्फ संपत्तियों को चिह्नित कर शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद समेत अवकाफ के सभी पूर्व मुतवल्लियों पर भू-माफिया की साठगांठ से अवैध कब्जे कराने और जमीन बेचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बोर्ड की शिकायत पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. आजम खां ने इस मामले की जांच पुलिस के एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन (एसीओ) से कराने के आदेश दिए हैं।     

बोर्ड का कहना है कि मौलाना जव्वाद, उनके पिता स्व. मौलाना कल्बे आबिद सहित सभी मुतवल्लियों ने पूर्व में सांठगांठ कर वक्फ संपत्तियों बेची या बड़ी रकम लेकर अवैध कब्जे और निर्माण कराए।

बोर्ड ने सभी 35 अवकाफ की वापसी और आरोपियों पर कार्रवाई के लिए अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ  मंत्री मो. आजम खां को पत्र लिखा था। साथ ही इस प्रकरण की जांच किसी स्वतंत्र सरकारी एजेंसी से कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी के मुताबिक, राजधानी की वक्फ  अली जान खां, वक्फ  सज्जादिया कदीम व जदीद की संपत्तियों में हेराफेरी के मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि वक्फ  अली जान खां की संपत्ति मुतवल्ली रहते मौलाना कल्बे आबिद द्वारा अवैध रूप से बेची गई। वहीं वक्फ  तकैया बेगम, वक्फ  बाग मिश्री की संपत्ति बेचे जाने में मौलाना कल्बे जव्वाद की भूमिका पाई गई है।

चेयरमैन ने आरोप लगाया कि पूर्व में इमामबाड़ा गुफ रानमऑब में कब्रों को बेच कर मौलाना जव्वाद ने मुतवल्ली के तौर पर करोड़ों रुपये की उगाही की। उन्होंने बताया कि चिह्नित की गई अवकाफ की सभी 35 जमीन की मौजूदा कीमत करीब एक हजार करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें