रानी लक्ष्मीबाई स्कूल की इंदिरा नगर शाखा में भारत विकास परिषद की ओर से
रविवार को ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें बच्चों से
भारत के खेल, संस्कृति, इतिहास, भूगोल आदि से संबंधित सवाल पूछे गए।
प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों की 12 टीमों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में
शिवप्रताप और योगेश यादव को प्रथम, प्रशांत सिंह और गौरव गुप्ता को
द्वितीय, हिमांशु शुक्ला और फैज खान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
सीनियर
वर्ग में प्राशु पांडेय और हितेश सिंह को प्रथम, कोमल मिश्रा और राशी
पांडेय को द्वितीय, सौरभ दुबे और शिवम पांडेय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।