फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैल्यूअर्स के काम पर निर्भर बैंक

Mon, 07 Oct 2013 09:21 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आज के युग में वैल्यूअर्स का काम बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। बैंकों का पूरा कामकाज वैल्यूअर्स के काम पर ही निर्भर रहता हैं।
विज्ञापन


वैल्यूअर्स की संपत्ति के मूल्यांकन के आधार पर ही ग्राहकों को ऋण दिया जाता है। इसलिए वैल्यूअर्स को संपत्तियों के मूल्यांकन में निष्पक्ष रहना चाहिए।

वैल्यूअर्स की भूमिका पर ये विचार राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के चांसलर पंकज अग्रवाल ने व्यक्त किए।

वे रविवार को इंस्टीट्यूशन ऑफ वैल्यूअर्स द्वारा आयोजित वैल्यूअर्स डे कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
कुर्सी रोड स्थित एक निजी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ वैल्यूअर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वैल्यूअर्स बैंक और ग्राहकों के बीच एक कड़ी के रूप में काम कर रहे हैं।

वैल्यूअर्स को ध्यान रखना चाहिए कि लोन से संबंधित कोई भी मूल्यांकन बैंक के हित में हो। उन्होंने वैल्यूअर्स को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की।

प्रभात श्रीवास्तव ने सेमिनार में प्लांट एवं मशीनरी के संबंध में अपना पेपर प्रस्तुत किया। पूर्व चेयरमैन एम के गोयल ने बताया कि इंस्टीट्यूशन ऑफ वैल्यूअर्स वर्ष 1968 से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष खजान चंद्रा ने तकनीकी शोध पत्र प्रस्तुत किया। पूर्व चेयरमैन ने संस्था को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें