फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक करोड़ से कम मुआवजा मंजूर नहीं

Thu, 26 Mar 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी।
विज्ञापन
नगराम। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की मासिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बहादुर की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कार्यालय पर हुई। इसमें दिनेश यादव को मंडल प्रभारी पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में घरेलू गैस की किल्लत पर चर्चा के दौरान किसानों ने गैस सिलिंडर की आपूर्ति 20 दिन में सुनिश्चित कराने की मांग उठाई और इसके लिए डीएम व जिला आपूर्ति अधिकारी से मिलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा आगरा-लखनऊ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण में एक करोड़ रुपये प्रति बीघा से कम मुआवजा स्वीकार न करने की बात कही गई। मांगें न मानी गईं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में मंडल महामंत्री हरिपाल वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार, ब्लाक अध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष राम प्रसाद फौजी, समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें