फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब से मरने वालों के परिवारीजनों को दो-दो लाख देगी यूपी सरकार

Wed, 12 Jul 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यना‌थ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आजमगढ़ में जहरीली शराब से मरने वालों के परिवार को राज्य सरकार दो-दो लाख रुपये की सहायता देगी। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को विधानसभा में दी।
विज्ञापन


बसपा, कांग्रेस और सपा के सदस्यों ने यह मामला उठाते हुए मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता दिए जाने की मांग की। बसपा के सुखदेव राजभर ने कहा कि अवैध शराब से मरने वालों की तादाद 28 पहुंच चुकी है, कई लोग अब भी अस्पतालों में हैं।

जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं, कुछ लोगों को पकड़ लिया जाता है, लेकिन अवैध शराब का रैकेट चलाने वालों पर कार्रवाई नहीं हो पाती। शराब माफिया समानांतर सरकार चला रहे हैं, उन पर शिकंजा कसने की जरूरत है। बसपा की वंदना सिंह ने कहा कि मृतकों के घरों में खाने तक की समस्या है।
विज्ञापन


कांग्रेस के अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अभी तक कोई मंत्री या वरिष्ठ अधिकारी पीड़ितों का दर्द पूछने नहीं गया है। उन्होंने प्रदेश में शराबबंदी लागू करने की मांग की। कांग्रेस की आराधना मिश्रा ने कहा कि आजमगढ़ की घटना नजीर बने और शराब माफिया पर कड़ी कार्रवाई हो। सपा के दुर्गा प्रसाद यादव ने पीड़ित परिवारों की मदद और अवैध शराब के खिलाफ प्रदेश भर में अभियान चलाने की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों से मिलने आजमगढ़ जाएंगे

संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार न तो मृतकों की संख्या छिपाना चाहती है और न ही दोषियों को बचाना चाहती है। बुधवार को मंत्री आजमगढ़ में पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे। मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

इस घटना के बाद रौनापुर के थानाध्यक्ष व दो सब इंस्पेक्टर निलंबित कर दिए गए हैं। एडीएम (वित्त) मामले की जांच कर रहे हैं। जिले में पांच टीमें बनाकर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

अभी तक भट्ठियों से 29 हजार लीटर शराब पकड़ी गई है। 39 लोग गिरफ्तार हुए हैं और 38 मामले दर्ज कराए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें