लखनऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट की प्रयोगात्मक का शेड्यूल सोमवार को जारी कर दिया गया। परीक्षा 16 और 17 जुलाई को होगी। सयुंक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें।
जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि राजकीय जुबिली कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि अपने विद्यालयों के पात्र छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत रूप से सूचना देकर परीक्षा में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। हाईस्कूल के लिए विषयवार आंतरिक मूल्यांकन अंकों की सूची व इंटरमीडिएट के प्रयोगात्मक परीक्षकों को ओएमआर शीट में अंक भरकर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।