फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ मेट्रो की ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप?

Fri, 05 Jun 2015 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में मेट्रो को लेकर जयपुर जैसी देरी न हो, इसलिए एलएमआरसी के अधिकारी अभी से तकनीकी और राजनीतिक कारणों से बचने की जुगत में जुट गए हैं।
विज्ञापन


एलएमआरसी का दावा है कि जयपुर में मेट्रो के चलने में जो डेढ़ साल की देरी हुई है, वैसी देरी लखनऊ में किसी भी हाल में नहीं होने देंगे। जयपुर में तकनीकी कारणों और परीक्षण की गुणवत्ता उचित नहीं होने से डेढ़ साल तक परीक्षण जारी रहा।

आखिरकार बुधवार को वहां मेट्रो को हरी झंडी दिखाई जा सकी। पर लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) की तैयारी है कि ऐसी चूक न हो।

एलएमआरसी फिलहाल इसमें कामयाब दिख तो रहा है, मगर कुछ कामों में विलंब लखनऊ मेट्रो को निर्धारित समय से हरी झंडी दिखाने में देरी की ओर भी ले जा सकते हैं।
विज्ञापन


मसलन- जयपुर में केंद्रीय अनुमोदन कांग्रेस की यूपीए सरकार और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार होने की वजह से आसानी से मिलते गए थे। इसी तरह से कई केंद्रीय अनुमतियां आसानी से मिलती रही थीं। मगर ऐसा लखनऊ में नहीं है।

पढ़ें क्या है एमएलआरसी का दावा

लखनऊ में केंद्रीय अनुमोदन न होने की वजह से बोगियों और सिग्नलिंग का टेंडर अब तक पास नहीं हो सका है। पीआईबी अनुमति नहीं मिल सकी है।

सिविल निर्माण की गति फिलहाल धीमी है, जिसको तेज करने का दावा एलएमआरसी कर रहा है। इसलिए समय रहते एलएमआरसी को ऐसी व्यवस्थाएं करनी पड़ेंगी, जिससे जरिये लखनऊ मेट्रो परियोजना में जयपुर जैसा विलंब न हो।

एलएमआरसी का दावा है कि वे हर स्तर पर कोशिश कर रहे हैं। लखनऊ मेट्रो को देश की सबसे तेजी से निर्माण कर संचालित होने वाली मेट्रो परियोजना बनाएं।

राजधानी में समय पर मेट्रो दौड़ने को लेकर मेट्रोमैन डॉ. ई. श्रीधरन के अनुभवों और उनकी निगरानी को सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल लखनऊ मेट्रो के पास बतौर प्रमुख सलाहकार डॉ. श्रीधरन हैं, पर जयपुर मेट्रो के साथ ऐसा कोई नहीं था।
विज्ञापन

जाने अपनी मेट्रो की खास‌ियत

-8 किमी. 20 मिनट में तय करेंगे
-8 स्टेशन (ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग)
- कुल लागत करीब 2000 करोड़ रुपये।
-30 सेकंड से 2 मिनट का होगा स्टॉपेज।
- 8, 10 और 18 रुपये के टिकट।
- हर 6 मिनट के अंतराल पर मिलेगी ट्रेन
- 20 ट्रेन होंगी और 260 फेरे
- 4 कोच होंगे हर ट्रेन में।
- सुबह 6 से रात 12 बजे तक दौड़ेगी
- 1100 यात्री एक ट्रेन में सफर करेंगे।
- यात्री संख्या अभी तय नहीं हो सकी है।
कुछ ऐसी बनी है जयपुर मेट्रो
पढ़े
-9.63 किमी की दूरी 23 मिनट में होगी पूरी    
-9 स्टेशन (मानसरोवर से चांदपोल)    
-कुल लागत 2023 करोड़ रुपये     
-30 सेकंड से 2 मिनट का होगा स्टॉपेज    
-5, 10 और 15 रुपये के टिकट    
-हर 10 मिनट पर मिलेगी मेट्रो     
-10 ट्रेनें दिन भर में लगाएंगी 131 फेरे    
-4 कोच होंगे हर ट्रेन में    
-सुबह 6:45 से रात 9 बजे तक होगी सर्विस    
-1100 यात्री सफर कर सकेंगे एक ट्रेन में    
-1.20 लाख यात्री सफर कर सकेंगे एक दिन में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें