फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के यूपी में अब 'कम्यूनिटी सेवाएं' भी

Fri, 19 Dec 2014 12:49 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अर्फोडेबल हाउसिंग योजना में तीन लाख समाजवादी आवास (फ्लैट) तय समय में बनाकर जरूरतमंदों को आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


यही नहीं सामान्य व अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को शादी और अन्य समारोह के लिए सस्ती कम्युनिटी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। वे गुरुवार को योजना भवन में आयोजित आवास विकास परिषद व विकास प्राधिकरणों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में नई तकनीक के इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि कामों की गुणवत्ता व समयावधि से कोई समझौता न किया जाए।

उन्होंने विकास प्राधिकरण उपाध्यक्षों को निर्देश दिया कि विगत दो सालों में कराए गए सबसे महत्वपूर्ण कामों के फोटोग्राफ व आने वाले दो वर्षों में कराए जाने वाले पांच सबसे महत्वपूर्ण कार्यों के पूर्ण होने की संभावित तिथियों की जानकारी उन्हें दें।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

पर्यटन के लिए इन पर भी होगा फोकस

सीएम ने जनोपयोगी स्थलों पर साइकिल ट्रैक बनाने के भी निर्देश दिए। कहा क्लीन यूपी ग्रीन यूपी अभियान के तहत सभी विकास प्राधिकरण व आवास विकास परिषद अपने क्षेत्रों में पार्कों तथा सार्वजनिक स्थानों पर प्रभावी स्थापना, मरम्मत, सफाई कार्यक्रम चलाने के साथ पौधरोपण भी कराएं।

साथ ही उन्होंने आगरा, मथुरा, वृंदावन, चित्रकूट व इलाहाबाद जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्यटन को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।

कहा विकास प्राधिकरण नक्शा पास करते समय पर्यावरण संतुलन, रेनवाटर हार्वेस्टिंग तथा वैकल्पिक ऊर्जा के रूप में सोलर लॉइट्स लगाने पर भी ध्यान दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें