लखनऊ के माल इलाके में गुरुवार सुबह दो समुदायों के बीच अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया।
21 सितंबर को एक मुस्लिम युवक के साथ धर्म विशेष की लड़की के गायब होने के बाद से ही माहौल गर्म बना हुआ था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो दूसरे समुदाय के लोगों का मनोबल बढ़ गया।
बुधवार को दोनों समुदाय के परिवारों में कहासुनी भी हुई, लेकिन पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। नतीजतन, गुरुवार पास के ही बाजार में कुछ खरीदारी करने गए एक समुदाय के लोगों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने तंज कसने शुरू कर दिए।
लोगों का आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने जब कहा कि अभी तो दस लड़कियों को और उठाना है, तो युवकों ने विरोध किया और इस पर दूसरे समुदाय के लोग हावी हो गए।