फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्लास्टिक व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनी समिति

विज्ञापन
समिति के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। प्लास्टिक उत्पाद के कारोबार से जुड़े व्यापारियों की तमाम समस्याओं के निदान के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने शुक्रवार को बैठक कर प्रभारी समिति का गठन किया है। नई गठित उत्तर प्रदेश आदर्श प्लास्टिक व्यापार मंडल कमेटी में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में प्लास्टिक उत्पाद से जुड़े कारोबारियों ने लाइसेंस, अतिक्रमण, बिजली आपूर्ति में बाधाएं और बिलिंग संबंधी मुद्दों को उठाया। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि आदर्श व्यापार मंडल महापौर, नगर आयुक्त और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान कराएगा। नई बनी समिति में भगवान दास, जितेंद्र धनवानी, राहुल कनौजिया और मोहम्मद ग्यास को सदस्य चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें