लखनऊ। महिगवां के इंदारा गांव निवासी रेशमा उर्फ संगम (30) ने मंगलवार को घर पर फंदा लगा लिया। घरवालों ने बताया कि उनकी पति से अनबन चल रही थी। कोई संतान भी नहीं थी। इसके चलते वह अवसाद में थीं।
रेशमा की शादी तीन साल पहले गुजरात के रितेश से हुई थी। उनके भाई दीपक ने बताया कि सुबह मौसा-मौसी घर आए थे। कुछ देर बाद जब वह जाने लगे तो उनकी पत्नी घर के बाहर छोड़ने गईं। लौटीं तो रेशमा का शव कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से लटका मिला।
इसके अलावा आलमबाग के आजादनगर की ललिता (40) सोमवार दोपहर बेटे योगेश के साथ सीरियल देख रही थीं। योगेश काम से बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद जब लौटा तो ललित का शव पंखे में साड़ी के सहारे लटका मिला। उनके पति राज प्लंबर है और घटना के वक्त काम पर गए थे।