नगराम। अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवती से कई बार दुष्कर्म करने और उसकी शादी के रिश्ते तुड़वाने का आरोप लगा है। पीड़िता ने शनिवार को आरोपी प्रदीप कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हासिल कर ली थीं। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि परिवार जब भी उसका रिश्ता तय करने की कोशिश करता, आरोपी संबंधित पक्ष को फोटो-वीडियो दिखाकर रिश्ता तुड़वा देता था। आरोपी के भाई से शिकायत करने पर उसने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।