फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन सख्तः चकबंदी लेखपाल भर्ती के विज्ञापन में गड़बड़ी, आयुक्त शारदा सिंह निलंबित

Wed, 13 Mar 2019 11:28 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
चकबंदी आयुक्त शारदा सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चकबंदी लेखपाल भर्ती के विज्ञापन में पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को नजरअंदाज करने पर प्रदेश सरकार ने चकबंदी आयुक्त शारदा सिंह को निलंबित कर दिया है। शारदा को राजस्व परिषद लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पिछले दिनों चकबंदी लेखपाल के 1364 पदों की भर्ती का विज्ञापन निकाला था। इनमें 1002 पद अनारक्षित तथा 362 पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए थे। पिछड़ा वर्ग के लिए एक भी पद का प्रावधान नहीं किया गया था।

जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भर्ती विज्ञापन को निरस्त कर जांच के आदेश दिए थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चकबंदी आयुक्त के स्तर से आयोग को जो भर्ती प्रस्ताव (अधियाचन) भेजा गया, उसी में यह गड़बड़ी हुई थी। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए शारदा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें