फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार चार युवकों की मौत, तीन घायल

Wed, 13 Mar 2019 06:23 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

बंथरा के बनी मोहान मार्ग पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक पलट गया।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक देर रात करीब 01 बजे एक बाइक पर तीन और दूसरी सवार से चार युवक बनी मोहान मार्ग पर जा रहे थे। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने पहली बाइक को टक्कर मारी। इससे तीन युवक गिरकर घायल हो गए। इसके बाद ट्रक ने दूसरी बाइक को टक्कर मारी, जिससे उस पर सवार चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक पलट गया और इसका चालक भाग निकला। मृत युवकों में से एक की पहचान उन्नाव के मदूखेड़ा निवासी गौतम के रूप में हुई है। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें