फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : एडीजी एलओ को रिपोर्ट करेंगे पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त, नई व्यवस्था लागू, डीजीपी को करते थे रिपोर्ट

Thu, 15 Dec 2022 06:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, कानपुर और वाराणसी में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होते ही यहां के पुलिस आयुक्त सीधे डीजीपी को रिपोर्ट करते थे। क्योंकि यहां पुलिस आयुक्त एडीजी रैंक के अफसर तैनात किए गए थे और कानून व्यवस्था का पद भी एडीजी रैंक का ही है, इसलिए एक रैंक ऊपर के अधिकारियों को रिपोर्टिंग की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवगठित पुलिस कमिश्नरेट समेत अब सभी पुलिस कमिश्नरेट अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था को रिपोर्ट करेंगे। किसी भी घटना, दुर्घटना या कानून व्यवस्था की स्थिति में कमिश्नरेट के अफसरों को तत्काल एडीजी कानून व्यवस्था को बताना होगा। अभी तक पुलिस कमिश्नरेट में तैनात पुलिस आयुक्त सीधे डीजीपी को रिपोर्ट करते थे। नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।

विज्ञापन

    
जानकारी के अनुसार लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, कानपुर और वाराणसी में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होते ही यहां के पुलिस आयुक्त सीधे डीजीपी को रिपोर्ट करते थे। क्योंकि यहां पुलिस आयुक्त एडीजी रैंक के अफसर तैनात किए गए थे और कानून व्यवस्था का पद भी एडीजी रैंक का ही है, इसलिए एक रैंक ऊपर के अधिकारियों को रिपोर्टिंग की व्यवस्था की गई थी। लेकिन नवगठित पुलिस कमिश्नरेट में आईजी रैंक के अफसरों की तैनाती की गई। साथ ही गौतमबुद्धनगर में भी जहां पहले एडीजी की तैनाती थी, वहां आईजी की तैनाती कर दी गई। नई व्यवस्था के बाद तय हुआ कि कमिश्नरेट के मुखिया अब डीजीपी के बजाए एडीजी कानून व्यवस्था को ही रिपोर्ट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें